Breaking News:
राजनीति
राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार में शामिल हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेशभर में मना उत्सव
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल शामिल हुए। दोनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन पर मप्र भाजपा कार्यालय सहित प्रदेशभर में उत्सव मनाया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान नितिन जी को सौंपा जाना दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान, दूरदर्शी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित देख रही है। यह निर्णय भाजपा के मजबूत संगठन, अनुशासन और विचारनिष्ठ राजनीति का प्रतीक है। श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी। पार्टी को बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती मिलेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठन कौशल से पार्टी सफलता के नए शिखर तक पहुंचेगी। पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है।
कार्यालय में आतिशबाजी कर मनाया उत्सव
भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण अवसर पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, एंदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, विधायक भगवानदास सबनानी, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह प्रदेश के जिला कार्यालयों पर भी आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया गया।
आबकारी नीति निर्धारण के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित
भोपाल। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी नीति के निर्धारण एवं समय-समय पर अनुशांगिक विषयों पर निर्णय लेने, आगामी वर्ष के लिए सुझाव देने के लिए राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रिमंडलीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, मंत्री उदयप्रताप और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके रहेंगे। प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग इस समिति के सचिव होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26