Breaking News:
मध्यप्रदेश
सरकार के खास प्रमोटी आईएएस मनीष सिंह,14 बड़ी जिम्मेदारियां, इनके पास परिवहन विभाग के ही सात महत्वपूर्ण दायित्व
मध्यप्रदेश
भोपाल। मप्र सरकार में उच्च पदों पर पदस्थापना हेतु आईएएस अधिकारियों की कमी है। इस कारण सरकार ने सचिव स्तर के अधिकारियों को स्वतंत्र रूप से विभागों का दायित्व सौंप दिया है। वहीं राज्य सरकार ने 2009 बैच के प्रमोटी आईएएस मनीष सिंह को जेल एवं परिवहन विभाग के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। मनीष सिंह के पास दोनों विभागों को मिलाकर 14 प्रमुख जिम्मेदारियां हैं। इनमें से परिवहन विभाग ने ही 7 प्रमुख दायित्व उन्हें सौंपे हैं।
राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में सचिव पद पर पदोन्नत होते ही मनीष सिंह को जेल एवं परिवहन विभाग के सचिव की कमान सौंपी थी। इसके बाद उन्हें मप्र सडक़ परिवहन निगम के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रबंध संचालक के नाते वे निगम के पदेन अध्यक्ष भी हैं। मप्र इंटर स्टेट ट्रासंपोर्ट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मप्र यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध संचालक, अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकरण समेत विभाग से संबंधित सात प्रमुख जिम्मेदारियां उनके पास हैं। हाल में परिवहन विभाग ने सार्वजनिक यात्री परिवहन के प्रभारी नियंत्रण के लिए 7 सहायक क्षेत्रीय कंपनियां बनाई है। मप्र यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध संचालक को क्षेत्रीय कंपनियों में पदेन अध्यक्ष नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि एसटीए चेयरमैन पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर मप्र उच्च न्यायालय ने मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26