Breaking News:
मध्यप्रदेश
आरकेडीएफ समूह के ठिकानों पर राजस्थान एसटीएफ के छापे
मध्यप्रदेश
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा कारोबार से जुड़े आरकेडीएफ समूह के ठिकानों पर बुधवार को राजस्थान एसटीएफ ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान एसटीएफ की टीमों ने भोपाल स्थित आरकेडीएफ समूह के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस द्वारा पहले से की जा रही जांच के क्रम में की गई है।
डिग्रियों में गड़बड़ी से जुड़ा है मामला
सूत्रों के अनुसार मामला विश्वविद्यालय में डिग्री से जुड़ी कथित गड़बडिय़ों से संबंधित है। इसी मामले में दस्तावेजों की जांच और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए एसटीएफ की टीम भोपाल पहुंची है। कार्रवाई के दौरान संबंधित रिकॉर्ड और फाइलों की गहन पड़ताल की जा रही है।
छापे के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस और एसटीएफ की टीमें समन्वय के साथ जांच को आगे बढ़ा रही हैं। फिलहाल अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26