Breaking News:
मध्यप्रदेश
दोस्त की पत्नी के साथ बिल्लो रानी गाने पर डांस वेटनरी डॉक्टर को पड़ा महंगा, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा, देखें पूरा वीडियो -
मध्यप्रदेश
देखें वीडियो - https://youtube.com/shorts/BlqoPdNitL0?si=k735k4eaXOM5Xf62
मंदसौर। विगत रविवार रात अपने घर में दोस्त की पत्नी की जन्मदिन मनाकर उसके साथ तेज साउंड पर बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं...राणा जी माफ करना... जैसे गानों पर डांस करना एक पशु चिकित्सक को महंगा पड़ गया। तेज आवाज में अशोभनीय गाने बजने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां मुजरा जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई।
घटना दलौदा स्थित अंबिका नगर क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि मकान सुनील टेलर नाम के शख्स का है। यहां किराए से दंपती रहते हैं। रात करीब १० बजे उनके यहां जैसे पुरानी फिल्मों में दर्शाया जाता था, ठीक उसी प्रकार मुजरा चल रहा था। रमेश के साथ "बिल्लो रानी और राणा जी माफ करना जैसे गानों पर झूम रही थी" जबकि उसका पति भी वहीं पर था।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां डांस चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी अनिल कीर, उसके दोस्त रमेश भील (निवासी दलौदा) और अनिल की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पता चला है कि दंपती दूसरे जिले से आकर दलौदा में किराए से रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, रमेश भील पशुपालन विभाग में पदस्थ है।पुलिस ने तीनों को शांति भंग की धाराओं में हिरासत में लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी यहां होती रही हैं या नहीं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26