Breaking News:
राजधानी
मुख्यमंत्री ने किया धनाड्यों के वृद्धाश्रम का लोकार्पण, हर महीना 50 हजार खर्च कर एक, 88 हजार में रह सकेंगे दो बुजुर्ग
राजधानी
भोपाल। हमारी सरकार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए हर कदम पर उनके साथ है। राज्य सरकार ने वृद्धजनों की सेवा और ‘ओल्ड एज होम’ की स्थापना के लिए समाज को साथ जोड़ा है। सरकार दिव्यांगजन को भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित कर उनमें क्षमताएं विकसित करने का प्रयास कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में पत्रकार कॉलोनी लिंक रोड़ नं. 3 पर निर्मित सशुल्क वरिष्ठजन निवास ‘संध्या छाया’ के लोकार्पण अवसर पर कही। कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में विकास का अर्थ केवल अधोसंरचना निर्माण नहीं है, विकसित राष्ट्र के लिए, समाज के सभी वर्गों को बेहतर और सुरक्षित जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना भी विकास है। यह राज्य सरकार का सर्वोच्च दायित्व भी है। राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और वृद्धजनों की सेवा के लिए संकल्पित है। राजधानी में वरिष्ठजनों को परिवार जैसा वातावरण देने के लिए सेवा भारती के माध्यम से इस सर्व-सुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास की शुरुआत की गई है।
54.52 लाख हितग्राहियों के खातों में डाली राशि
ओल्ड ऐज हॉम में रहे रहे एक दम्पत्ति ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन कर स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय दिव्यांगजन स्पर्श मेला-2026 में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कलाकारों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 54.52 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 327.15 करोड़ रुपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण भी किया।
मप्र सबसे तेज बढ़ रहे तीन राज्यों में शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सभी क्षेत्रों में विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का बीड़ा उठाया है। हमारा देश गौरवशाली और समृद्ध विरासत का सभी प्रकार से संरक्षण करते हुए निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश सरकार भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मध्यप्रदेश भारत के सबसे तेज गति से आगे बढऩे वाले 3 राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से इस बार दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भारत का सबसे बड़ा दल शामिल हुआ।
वृद्धजनों की सुविधा के लिए बना ‘संध्या छाया’ : कुशवाह
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह ओल्ड एज होम ‘संध्या छाया’ वृद्धजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
24 करोड़ लागत, 34 कमरों में रह सकेंगे 56 बुजुर्ग
विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली वायंगण्कर ने बताया कि सर्वसुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास ‘संध्या छाया’ लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। वृद्धाश्रम में 34 कमरे हैं, जिसमें 56 वृद्धजनों के रहने की व्यवस्था है। इसमें उच्च गुणवत्ता का भोजन, पार्क जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर दिव्यांगजन स्पर्श मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें 450 से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, समाज सेवियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26