Breaking News:
अपराध
हिस्ट्रीशीटर पर घन, हथोड़ा, तलवारों से हमला, कुचले हाथ-पैर
अपराध
- दो वाहनों से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोशों ने की मारपीट
- घायल बदमाश के खिलाफ दर्ज है हत्या समेत एक दर्जन से अधिक प्रकरण
भोपाल। कोलार रोड में रविवार सुबह दो चार पहिया वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने रीवा जिले के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। वह दो महीने पहले ही हत्या के मामले में जमानत से बाहर आया है। नकाबपोश आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर के हाथ-पैरों को घन से बुरी तरह से कुचल दिया। पुलिस ने बलवा, तोडफ़ोड़, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अशुमित प्रताप सिंह पिता ज्ञानेंद्र सिंह उम्र 27 साल सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह सतना जिले में किसानी का काम करता है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह बुआ के 40 वर्षीय लडक़े कुलदीप पटेल के साथ कार से अकबरपुर में स्थित क्लीनिक जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार के सामने दूसरी कार अड़ाकर उन्हें रोका। यह देखकर कुलदीप सिंह ने अपनी कार पीछे मोड़ी, तभी पीछे बदमाशों ने दूसरी कार खड़ी कर दी। इन दोनों वाहनों से कुलदीप सिंह की स्कॉर्पियो टकरा गई। इसके बाद नकाबपोश आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी अशुमित प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह पर टूट पड़े। आरोपियों के पास लोहे का घन, हथौड़ा, तलवार, हॉकी की स्टिक रखी हुई थी। आरोपियों ने हमले के साथ ही लोहे के घन से उनकी कार को भी फोड़ दिया। अशुमित प्रताप सिंह को हथौड़े से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कुलदीप सिंह को कार की ड्रायविंग सीट से बाहर निकालकर उसके दोनों हाथों और पैरों को घन से कुचला गया। आरोपियों ने उसके सिर पर भी हथौड़े से हमला किया। आरोपियों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26