मध्यप्रदेश

Image Alt Text

3 जिलों में पुलिस ने छुड़ाए अपहृत, पुलिस ने किया सूझबूझ से साजिशों को नाकाम करने का दावा

मध्यप्रदेश

भोपाल। प्रदेश में अपहरण की वारदातों में इजाफा हो रहा है। मप्र पुलिस ने पिछले 10 दिनों में बैतूल, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में अपहरण के तीन गंभीर मामलों का सफल खुलासा कर पीडि़तों को सकुशल मुक्त कराया है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने तकनीकी दक्षता, मुखबिर तंत्र और संयुक्त टीमों की तत्परता से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार बैतूल कोतवाली पुलिस ने युवक के अपहरण एवं उसके पिता से फिरौती की सूचना पर प्रकरण दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। संयुक्त टीम ने ग्राम ठेमगांव क्षेत्र से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मेले से बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही आरोपी को चिन्हित कर उसके कब्जे से मासूम को सुरक्षित मुक्त कराया। शिवपुरी जिले के थाना नरवर क्षेत्र में महिला एवं उसके दो बच्चों के अपहरण की घटना में पुलिस ने 18 घंटे के भीतर अपहृतों को सकुशल मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।