Breaking News:
राजधानी
परिवहन प्रधान आरक्षकों ने लिया चालान का प्रशिक्षण, राज्य शासन ने हाल में दिए हैं परिवहन के हेडकांस्टेबल को चालानी अधिकार
राजधानी
भोपाल। राज्य शासन ने हाल में परिवहन विभाग के प्रधान आरक्षकों को चालानी अधिकार सौंपे हैं। चैकपॉइंट या उडऩदस्तों में पदस्थ रहकर ये वाहन रोककर दस्तावेजी जांच कर सकेंगे और वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी कर सकेंगे। विगत दो दिनों में परिवहन आयुक्त कार्यालय ने राजधानी में कुल 23 में से लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक प्रधान आरक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया है। शेष बचे प्रधान आरक्षकों का प्रशिक्षण संभवत: फरवरी में कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग में अब तक सहायक उप निरीक्षक स्तर पर ही चालानी कार्रवाई के अधिकार थे। परिवहन आयुक्त के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने प्रधान आरक्षकों को चालानी अधिकार सौंपे हैं। विभाग ने यह निर्णय सहायक उप निरीक्षक, उप निरीक्षक और निरीक्षक की कमी के चलते लिया।
28 नए टीएसआई बढ़ाएंगे इन प्रधान आरक्षकों की परेशानी
परिवहन विभाग में पहले से 34 उप निरीक्षक पदस्थ हैं। इनमें ज्यादातर मैदानी पदस्थापना में हैं, जबकि सहायक उप निरीक्षण एक भी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में आधा दर्जन छोटे चेकपॉइंट पर प्रधान आरक्षकों की नियुक्ति तो की गई, लेकिन इन्हें प्रभारी नहीं बनाया गया था। ऐसी स्थिति में इन प्रधान आरक्षकों द्वारा क्षेत्रीय या जिला परिवहन अधिकारी की आईडी पर चालान काटे जा रहे थे। चालानी अधिकार मिलने के बाद अब चालान (पीओएस) मशीनें इन प्रधान आरक्षकों की आईडी पर जारी हो सकेंगी। चेकपॉइंट प्रभारी पद के लिए इन प्रधान आरक्षकों की परेशानी उस समय बढ़ जाएगी, जब नव चयनित 28 टीएसआई मैदान में आएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले एक दो महीने में नवचयनित सभी 28 एवं छूटे हुए तीन टीएसआई का प्रशिक्षण कराया जाएगा।
गठरी में बंधी पड़ी है विभागीय परीक्षा की फाइल
परिवहन विभाग में लिपिक से उप निरीक्षक के लिए आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा लम्बे समय से नहीं हो सकी है। परीक्षा की मांग करते हुए कई कर्मचारी ओवर एज तो कई सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। शेष बचे कर्मचारी लगातार अधिकारियों से मांग कर रहे हैं, लेकिन ओवर एज हो चुके विभाग के ही कुछ कर्मचारियों की चालाकी के चलते परीक्षा संबंधी फाइल दबी पड़ी हैं।जानकारी के अनुसार निवर्तमान परिवहन आयुक्त ने फाइल चलाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद बाबू फिर से फाइल दबाने की तैयारी में हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26