Breaking News:
राजधानी
पत्रकारों ने एडीजी से की पुलिस मारपीट की शिकायत
राजधानी
भोपाल। भिण्ड जिले में पुलिस अधीक्षक असित यादव पर अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से मारपीट कराने वाले भिण्ड जिले के पत्रकारों ने भोपाल के स्थानीय पत्रकारों के साथ मिलकर शनिवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी इंटेलिजेंस ए.साई मनोहर से भेंट कर एसपी सहित अन्य आरोपी पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना की गोपनीय जांच एवं उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भोपाल में मीडिया से चर्चा में पत्रकारों ने बताया कि भिण्ड जिले में रेत के अवैध उत्खनन और रेत माफिया को पुलिस के संरक्षण को लेकर वे लगातार समाचार प्रकाशित, प्रसारित कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक असित यादव ने उन्हें फोन कर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में बुलाया। यहां स्वयं श्री यादव के इशारे पर, उनकी उपस्थिति में एसआई गिरीश शर्मा और एएसआई सत्यबीर सिंह ने पत्रकारों के साथ बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज और मारपीट की। इस हमले में अमरकांत सिंह चौहान, शशिकांत गोयल, प्रीतम सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, धर्मेंद्र ओझा, राहुल चौहान को शारीरिक चोटें लगी हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26