Breaking News:
अपराध
शेयर में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर से चलता था ठगी का कारोबार, साइबर अपराधियों को बेचते थे बैंक खाते
अपराध
भोपाल।भोपाल अपराध शाखा पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश कराकर बड़ा लाभ दिलाने का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह में शामिल यह आरोपी अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को बेचते थे, जिनका उपयोग देशभर में ठगी के पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। आरोपियों मंदसौर जिले के भावगढ़ से गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया।
मिसरौद, भोपाल निवासी पीडि़त ने 4 अगस्त 2024 को साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक फर्जी ‘स्टॉक एप्लीकेशन’ के माध्यम से उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने और कई गुना लाभ दिलाने का झांसा दिया गया।
इस झांसे में आकर उन्होंने कुल 9,91,900 रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने शिकायत की थी। शिकायत के बाद साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी एनालिसिस, बैंक खातों के विवरण और मोबाइल नंबरों की जांच की। जांच में ठगी के तार मंदसौर जिले से जुड़े तो पुलिस टीम ने ग्राम भावगढ़ में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान गुलशेर खान और रजनीश बारेठ के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के लिए उपयोग किए गए दो मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। जांच में पता चला है कि इनके द्वारा बेचे गए खातों से देश के अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी की गई है। फिलहाल साइबर पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26