Breaking News:
अपराध
सीएमओ और उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अपराध
भोपाल/छतरपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की सागर इकाई ने छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद की सीएमओ नेहा शर्मा और उपयंत्री शोभित मिश्रा को ईओडब्ल्यू आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
नगर परिषद सीएमओ द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत हरिओम पिता बहोरा अहिरवार निवासी बक्सवाहा, जिला छतरपुर ने ईओडब्ल्यू से की थी। उसका आवासीय पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास का आवेदन नगर परिषद में लंबित है। इसके बदले में सीएमओ द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत उसने की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू ने आरोपी नगर परिषद सीएमओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। आवेदक की सूचना के आधार पर शुक्रवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपियों नेहा शर्मा और रिश्वत के लिए उसके सहयोगी उपयंत्री शोभित मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सीएमओ ने उपयंत्री को दिलवाई रिश्वत
शिकायतकार्ता से मांगी गई रिश्वत की रकम आरोपिया सीएमओ ने स्वयं नहीं लेकर उपयंत्री शोभित मिश्रा को दिलवाई। जैसे ही उपयंत्री ने रिश्वत की रकम ली, ईओडब्ल्यू की टीम ने उपयंत्री को रंगे हाथों पकड़ लिया। पांच साक्षियों के सामने उपयंत्री के हाथ धुलवाए गए तो गुलाबी रंग के हो गए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26