Breaking News:
राजधानी
सामूहिक मुंडन करा किया भोपाल नगर निगम का पिंडदान, भोपाल में मिले गौमास के विरोध में थम नहीं रहा प्रदर्शन
राजधानी
भोपाल। भोपाल में 26.5 टन गौमांस मिलने के मामले में जन आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को शीतलदास की बगिया में आयोजित धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में नगर निगम भोपाल के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर करीब 30 से अधिक युवकों ने सामूहिक मुंडन कराया।आयोजकों ने इसे गौमाता की आत्मा की शांति और न्याय की मांग का प्रतीक बताया।
प्रदर्शन में मौजूद युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम के दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने केवल सीमित कार्रवाई की है, जबकि प्रकरण में संलिप्त बताए जा रहे सरकारी और नगर निगम कर्मियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
निगम के अन्य दोषी कर्मचारियों पर भी हो कार्रवाई
जय मां भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानू हिंदू ने कहा कि संगठन इस मामले में असलम और शोएब के साथ-साथ उन सभी सरकारी कर्मचारियों और नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, जिनकी भूमिका सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला सिर्फ अवैध गोमांस का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण का भी है। उन्होनें चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे, ताकि मामले में शीर्ष स्तर पर ध्यान आकर्षित हो सके।
पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई संदेह के घेरे में
प्रदर्शन कारी संगठन ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि घटना को काफी समय बीत चुका है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होना जनभावनाओं को आहत कर रहा है। इसी नाराजगी के चलते कार्यक्रम के दौरान विरोध, मुंडन और नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा। उल्लेखनीय है कि विगत 17 दिसंबर 2025 को भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस से भरा एक कंटेनर पकड़ा था। पुलिस ने सेंपल लेकर ट्रक छोड़ दिया था। सेंपल की जांच में गौमास की पुष्टि हुई थी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26