Breaking News:
अपराध
एनएचएम का डाटा प्रबंधक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्थानांतरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नर्सिंग ऑफिसर से मांगी थी घूस
अपराध
भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहनाकला में पदस्थ महिला नर्सिंग ऑफिसर का नजनीकी दूसरे स्वास्थ्य केन्द्र में करने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डाटा प्रबंधक (संविदा) को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहनाकला, जिला छिंदवाड़ा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ 45 वर्षीय पुष्पा वडघरे निवासी- गुरैया, अष्टविनायक कालोनी फेज-1,जिला छिंदवाड़ा द्वारा 2 फरवरी 2026 को लोकायुक्त पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि वह नर्सिंग आफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला ब्लॉक पिण्डरईकला में पदस्थ है, वह अपना स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नजदीकी संजीवनी क्लीनिक में कराना चाहती है। लेकिन इसके बदले में आरोपी डाटा मेनेजर (संविदा), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सी.एम. एच.ओ कार्यालय,खजरी जिला छिंदवाड़ा 48 वर्षीय जितेन्द्र यदुवंशी उससे इस काम के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। लोकायुक्त टीम ने शिकायत के परीक्षण के बाद महिला को 50 हजार रुपये रिश्वत लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने मििहला के हाथ से रिश्वत ली। पहले से छुपकर खड़ी लोकायुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। 5 गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो वह लाल हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)क्च, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26