राजधानी

Image Alt Text

रॉयल प्रेस क्लब का पत्रकार नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

राजधानी

भोपाल। रॉयल प्रेस क्लब द्वारा सोमवार, 2 फरवरी को 9 मसाला, रेस्टोरेंट परिसर में पत्रकारों का नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के लगभग दो सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने विविध सामयिक विषयों पर चर्चा की एवं एक दूसरे का हालचाल जाना। 

इस अवसर पर रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया ने बताया कि रॉयल प्रेस क्लब पत्रकारों के हित में सजग और सतत कार्यरत संगठन है। पत्रकारों से संबंधित किसी भी मामले में अथवा परेशानी में सहयोग के लिए संगठन 24 घंटे खड़ा रहता है। किसी भी तरह की समस्या पर तन-मन-धन से भी पत्रकारों का यथासंभव सहयोग संगठन करता है और आगे भी सतत प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता भी शामिल हुए।