Breaking News:
अपराध
दुष्कर्म के आरोपी ओसाफ को वकीलों ने पीटा, नाबालिग स्कूली छात्रा को बहला-फुसलाकर किया था दुष्कर्म, मंगलवार को भोपाल न्यायालय लेकर पहुंची थी पुलिस
अपराध
भोपाल। भोपाल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाली 11वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को भोपाल जिला न्यायालय में बकीलों ने पीट दिया। कोहेफिजा थाना पुलिस मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने पहुंची थी। वकीलों ने आरोपी को देखा तो उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो सोमवार, 2 फरवरी का बताया जा रहा है।
आरोपी को देखते ही फूटा वकीलों का गुस्सा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी को देखते ही वकीलों का गुस्सा भडक़ उठा। कुछ वकीलों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। न्यायालय परिसर में हंगामा और धक्का-मुक्की के चलते कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।
आरोपी ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म
शाहपुरा क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ष्ठित स्कूल में पढऩे वाली 11वीं की छात्रा ने परिजनों के साथ कोहेफिजा थाना पहुंचकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ओसाफ अक्सर उसकी (पीडि़ता) सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी से हुई। जुलाई 2025 में आरोपी उसे अपनी कार से भोपाल घुमाने के बहाने खानूगांव के सुनसान क्षेत्र में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बनाया और विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।
ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये
पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने चोरी-छुपे उसका अश£ील वीडियो बना लिया। बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता से लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का प्रबंध कर आरोपी को दिए। पैसे लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही और वह बार-बार दुष्कर्म करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर जब पीडि़ता ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और राष्ट्रवादी संगठनों के सहयोग से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी ने बनाया धर्मपरिवर्तन व नमाज पढऩे का दबाव
पीडि़ता के अनुसार आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26