Breaking News:
राजधानी
राजधानी की दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर
राजधानी
भोपाल। शासन-प्रशासन की अनुमति के बिना अवैध रूप से विकसित की जा रहीं पर बुधवार प्रशासन का बुल्डोजर चला। प्रशासनिक टीम ने निर्माणाधीन कॉलोनी की दीवार तोड़ी, सडक़ें उखाड़ीं और अवैध निर्माण को रोक दिया।
भोपाल की हुजूर तहसील की अरेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना एवं शिकायत प्रशासन को मिली थी। बुधवार को एसडीएम विनोद सोनकिया के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार वृत-2 अतुल शर्मा ने राजस्व निरीक्षक प्रेमनारायण प्रजापति, पटवारी विशाल शर्मा और अयोध्या नगर थाना पुलिस के साथ कार्रवाई की। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि प्रशासन ने क्षेत्र की हरिदेव लेक सिटी और सियाराम सिटी पर कार्रवाई की है। इन कॉलोनियों में सीमेंट कंक्रीट की सडक़ें भी बना दी गई थी। वहीं, मुर्रम-बोल्डर से बनी सडक़ें भी उखाड़ दी गई। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26