Breaking News:
अपराध
छात्राओं को कटर से घायल करने वाला साइको-मैन गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की सख्ती से पूछताछ, सुबह निकाला जुलूस
अपराध
भोपाल। भोपाल में तीन छात्राओं पर कटर से हमला करने वाले साइको मैन को पुलिस ने बुधवार देर रात छोला क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार है। वह सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया।
पांच टीमें लगातार कर रही थीं निगरानी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 20 हजार रुपए इनाम था। क्राइम ब्रांच, अयोध्या नगर और पिपलानी थाने की 5 टीमें उसकी तलाश में लगी थी। इसमें करीब एक सैकड़ा से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। इसके लिए पुलिस ने शहर के आपराधिक प्रवृत्ति वालों का डेटा निकालकर भी मैच करने की कोशिश की थी।
सौ से अधिक सीसीटीवी के फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है और भोपाल में मजदूरी करता है। पुलिस ने बदमाश की तलाश के लिए एक सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसके बाद ही पुलिस इस बदमाश तक पहुंच सकी।
सप्ताहभर पहले तीन युवतियों प किया था हमला
आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 29 जनवरी की रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह मोटर साइकिल लेकर घर से निकला और भानपुर ब्रिज से होते हुए अयोध्या नगर और पिपलानी क्षेत्र में पहुंचा, जहां उसने चेहरे पर रुमाल बांधकर अलग-अलग स्थानों पर तीन छात्राओं पर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि एक को मामूली चोट लगी। 30 जनवरी को तीनों पीडि़ताओं की शिकायत पर अयोध्या और पिपलानी पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। पिपलानी क्षेत्र में ही आरोपी ने एक अन्य युवती पर भी हमला किया था। हालांकि मामूली रूप से घायल हुई थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26