Breaking News:
अपराध
एएसआई को दो सौ मीटर घसीट ले गया कार चालक, राजधानी के व्यापमं चौराहे पर आरोपी की कार ने मारी थी टक्कर, रोका तो अभद्रता करते हुए भागा
अपराध
भोपाल। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में तैनात पुलिस सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को एक कार चालक दो सौ मीटर तक घसीट ले गया। इस कार चालक ने पहले एएसआई की बुलेट मोटर साइकिल को टक्कर मारी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार प्रहलाद पिता स्व. सरनाम सिंह चौहान मोटल सिराज होटल के पीछे शिवाजी नगर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। वे पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में सहायक उप निरीक्षक हैं। बुधवार को व्यापमं चौराहे के पास प्रहलाद सिंह चौहान अपनी बूलेट क्र. एमपी-07-जेडजेड-0478 से पुलिस मुख्यालय ड्यूटी में जा रहे थे। वे जब चौराहे पर पहुंचे तो सिग्नल होने के कारण रुक गए। तभी पीछे से आई कार क्र. एमपी-04-वायके-1257 के चालक ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते एएसआई चौहान बुलेट से नीचे गिर गए और बुलेट डिवाईडर में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चौहान ने आरोपी वाहन चालक को पकडऩे के लिए हाथ बढ़ाया तो चालक के पास बैठे उसके साथी ने उप निरीक्षक चौहान का हाथ पकड़ लिया और कार को तेजी से दौड़ाते हुए उन्हें करीब दो सौ मीटर तक घसीटते ले गए। आरोपियों की पकड़ से छूटे चौहान बीच सडक़ पर गिर गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक और उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। गुरूवार शाम तक आरोपी कार चालक की पहचान नहीं हो सकी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26