मध्यप्रदेश

Image Alt Text

ईंट, मिट्टी के बर्तन बनाने कुंभकारों के लिए आरक्षित होगी भूमि, शासन ने सभी कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

मध्यप्रदेश

भोपाल। प्रदेश के सभी गांवों में ईंट भट्टे, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने वाले कुंभकारों के लिए जमीन आरक्षित की जाएगी। इस संबंध में राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा है कि कुम्हारों के लिए ईंट, बर्तन बनाने के लिए हर गांव में भूमि आरक्षित की जाए। इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकार द्वारा गठित किए गए माटी कला बोर्ड समेत अन्य संगठनों की मांग थी कि गांवों में परंपरागत रूप से ईंट बनाने, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों को भूमि की दिक्कत आ रही है। कुम्हारों के लिए हर गांव में भ्ूामि आरक्षित की जाए, जिससे वे अपने परंपरागत काम को आगे बढ़ा सकें। राजस्व विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को निर्देश दिए थे। एक बार फिर जारी निर्देश में कहा है कि जिलों में कुम्हारों के लिए भूमि आरक्षित करने का काम कर लिया होगा। इसकी समीक्षा करें और कहीं भ्ूामि आरक्षित करने की कार्यवाही शेष है तो उसे कराएं।