Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

15 से बंद हो जाएगा राजधानी में निशातपुरा-सूखी सेवनिया रेल फाटक, शुरू हुआ आरओबी का निर्माण कार्य, रेलवे ने सुझाया वैकल्पिक मार्ग

राजधानी

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के अंतर्गत निशातपुरा-सूखी सेवनिया रेलखंड पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए रेल प्रशासन ने 15 फरवरी से स्थित समपार चोपरा फाटक के स्थान पर रेलवे ओवर ब्रिज आरओबी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त निर्माण कार्य के मद्देनजर समपार फाटक 255 पर 15 फरवरी समस्त प्रकार का यातायात पूर्णत: बंद किया जाएगा।

पमरे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व में अवगत करा चुके हंै। यात्रियों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समपार फाटक बंद होने के उपरांत यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी गई है। वैकल्पिक मार्ग चोपरा नाला- खेजरा-बारामत अंडरपास तथा भोपाल बायपास के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। बता दें कि इस समपार का उपयोग रोजाना 24 घंटे सातों दिन करीबन 25 हजार से अधिक लोग यातायात के लिए करते हैं।अग्रवाल ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि के उपरांत उक्त समपार फाटक का उपयोग न करें एवं सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।