Breaking News:
राजनीति
शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने ली मैराथन बैठकें,वीबी जी रामजी और केन्द्रीय बजट पर प्रदेशभर में होंगी कार्यशाला
राजनीति
भोपाल। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को राजधानी भोपाल पहुंचे। शनिवार की सुबह 11 बजे से देर रात तक उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी पदधिकारियों की अलग-अलग बैठकें की। बैठक में जी रामजी योजना और केन्द्रीय बजट की खूबियों को अधिक से अधिक प्रचारित करने पर चर्चा हुई।
तीन दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की थी। इसके बाद शनिवार को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल पहुंचकर संभागीय प्रभारियों एवं मोर्चा संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। पार्टी कार्यालय में सबसे पहले संभाग प्रभारियों की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की कार्योजना साझा करते हुए पार्टी की समय-सारणी के अनुसार उन्हें धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
15 फरवरी तक प्रदेशभर में होगी कार्यशाला
श्री जामवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 एवं केन्द्र द्वारा शुरू की गई वीबी जी रामजी योजना की विशेषताओं को लेकर 15 फरवरी तक प्रदेशभर में कार्यशालाएं आयोजित की जानी हैं। इन कार्यशालाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करना है और पार्टी के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता में हर वर्ग तक पहुंचाना है। गांवों और कस्बों में लोगों को केंद्रीय बजट के फायदे बताएं और कांग्रेस के दुष्प्रचार के प्रति सजग रहकर जनता तक सच पहुंचाएं।
मंडल-जिलों में होंगे कार्यकर्ता प्रशिक्षण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने शनिवार शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 टोली एवं विकसित भारत बजट की प्रदेश टोली की बैठकों को भी संबोधित किया। बैठक में मंडल एवं जिला स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि अभी पार्टी की ओर से इसकी तिथि घोषित नहीं हो सकी है। पार्टी अगले महीने में इसकी तिथि घोषित कर सकती है।
प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा प्रभारियों के साथ भी बैठक
शनिवार शाम को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने मोर्चा पदाधिकारियों और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में भी आगामी कार्यक्रमों के साथ-साथ मोर्चा संगठनों की कार्यकारिणी घोषित किए जाने पर चर्चा हुई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26