अपराध

Image Alt Text

चार जिलों में पुलिस ने पकड़े गौ तस्कर,141 गौवंश मुक्त कराकर दर्ज किए प्रकरण

अपराध

भोपाल। प्रदेश में गौवंश तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग जिलों में पुलिस ने गौ तस्करी के मामले पकड़े हैं। आरोपियों के कब्जे से 141 गौवंश एवं भैंसवंश को मुक्त कराया है और पशु तस्करी का मामला दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है। 

मप्र पुलिस द्वारा गौवंश एवं अन्य पशुओं की तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत् कार्यवाही जारी है। यह कार्यवाही न केवल गौवंश संरक्षण बल्कि पशु क्रूरता की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

छतरपुर:  नौगांव थाना पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर एक संदिग्ध 16 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में क्षमता से अधिक 45 मवेशी भरे पाए गए। पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अनूपपुर : कोतमा थाना पुलिस ने एक ट्रक से 22 नग भैंस/पाड़ा बरामद किए। इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और 02 जिंदा कारतूस भी जप्त किए हैं। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।

सिवनी: कोतवाली पुलिस ने एक कंटेनर वाहन को जब्त कर उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे 27 गौवंश को मुक्त कराया। इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में पुलिस ने एक वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 39 गौवंश को भी मुक्त कराया। 

खरगोन: खरगोन पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 4 गौवंश को मुक्त कराया। 

उमरिया: उमरिया पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जब्त कर 4 मवेशियों (भैंस व पाड़ा) को तस्करों से मुक्त कराया।