Breaking News:
राजनीति
भाजपा के केन्द्रीय संगठन महामंत्री ने सीहोर जिला कार्यालय में ली बैठकें, बोले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने सभी कार्यकर्ता दें अपना अमूल्य योगदान
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार के सीहोर जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक, जनप्रतिनिधियों की बैठक और जिला कोर ग्रुप की बैठकें ली।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए कार्य रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र अैर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वर्ष 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। कामकाजी बैठक को संभाग प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक रमाकांत भार्गव, जिला प्रभारी विकास विरानी, विधायक सुदेश राय एवं गोपाल इंजीनियर उपस्थित रहे।
पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक करें मजबूत
श्री जामवाल ने कहा कि जिले के सभी पार्टी पदाधिकरी मंडल और शक्ति केंद्रों तक प्रवास करें और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य करें। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग के लोगों कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक संपर्क कर डबल इंजन सरकार की हितग्राही मूलक और जनकल्याणकरी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और पात्र हितग्रहियों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्य करें। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
जनसंघ कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचकर किया सम्मान
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशन पचौरी के निवास पहुंचकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने किशन पचौरी के साथ लोकेंद्र मेवाड़ा, मांगीलाल सोलंकी, अशोक सिसोदिया, श्री राजकुमार गुप्ता, मोहन चौरसिया, राजेन्द्र शर्मा से मुलाकात कर उनके अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26