Breaking News:
राजनीति
भाजयुमो ने केन्द्रीय बजट पर आयोजित किया युवा संवाद:केन्द्रीय बजट में युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर : श्रीमती गौर
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल इकाई द्वारा मंगलवार को भोपाल के निजी कॉलेज के सभागार में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित था और इसमें युवाओं के बीच बजट 2026-27 के महत्व और उनके भविष्य पर पडऩे वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है। यह बजट युवाओं के लिए नए अवसर, कौशल विकास और उद्यमिता के द्वार खोलता है। शिक्षा, रोजगार और नवाचार के माध्यम से ही हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। युवा अपने सपनों को बड़े लक्ष्य में बदलें, अपने कौशल और प्रतिभा का उपयोग समाज और देश के विकास में करें और हर चुनौती को अवसर में बदलने का संकल्प लें। हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाया जाए, और यह तभी संभव है जब युवा सक्रिय, सशक्त और जिम्मेदार बनें। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि दायित्वबोध, समन्वय, प्रवास और संवाद के माध्यम से ही संगठन और समाज मजबूत बन सकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय विकास और समाज की प्रगति से जो?ें। यही असली नेतृत्व की पहचान है। कार्यक्रम को जिलाधिकारी रविंद्र यति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रवीण ठकराल, राजकुमार विश्वकर्मा, बजट टोली के संयोजक शंकर मकोरिया, प्रवीण प्रेमचंदानी, योगेश परमार सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26