Breaking News:
देश
चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 3 मई को, एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस में प्रवेश के लिए लाखों छात्र देंगे परीक्षा
देश
भोपाल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से कराई जाने वाली नेशनल इलिजिबिलिटी कम इन्ट्रेंस टेस्ट (नीट 2026) स्नातक यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी। नीट के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस, बीवीएससी एण्ड एएच स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जा सकेगा। नीट यूजी 2026 के अंक और मेरिट सूची संबंधित नियामक निकायों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पहले की तरह ही बीडीएस, बीव्हीएससी एण्ड एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश कि लिये भी लागू होंगे। एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन फार्म 8 फरवरी से 8 मार्च रात 9 बजे तक किए जा सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च रात्रि 11.50 तक रहेगी। समान्य वर्ग के लिए फीस 1700 रुपये, सामान्य निर्धन वर्ग (ईडब्ल्यूएस),ओबीसी, निल के लिए 1600 रुपये, अजा/अजजा, पीडब्लूबीडी, थर्ड जेंडर के लिए फीस एक हजार रुपये है। भारत के बाहर अन्य देशों के आवेदकों के लिए फीस 9500 रुपये रखी गई है। जीएसटी व अन्य खर्च अलग से आवेदक को देने होंगे। यह परीक्षा तीन घंटे अर्थात दोपहर 2 बजे बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। आवेदन फार्म, फीस सहित अन्य जानकारियां एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्ष नीट 2025 में सभी विधाओं के लगभग 2000 यूजी कॉलेजों में स्नातक की कुल 223487 यूजी सीटें थीं। संभव है इस वर्ष 2026 नीट में मेडिकल, डेंटल व आयुष स्नातक के कॉलेजों व सीटों में बढ़ोतरी हो।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26