Breaking News:
अपराध
लोकायुक्त: पटवारी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अपराध
भोपाल/सिवनी। लोकायुक्त की जबलपुर इकाई ने गुरूवार को सिवनी जिले की बालाघाट तहसील के एक पटवारी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस मामले की शिकायत भगतराम पिता स्व.भैयालाल खरे निवासी बोरीखुर्द तहसील बरघाट जिला सिवनी ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत में भगतराम खरे ने बताया कि उसकी पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा में खसरा नंबर 627 में से 1/5 हिस्सा दिया था, जिसका सीमांकन करवाया था। सीमांकन के बाद पावती देने के एवज में पटवारी द्वारा आवेदक से 6000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पड़ताल के बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे की रणनीति बनाई। गुरूवार 12 फरवरी को आरोपी पटवारी महेन्द्र बिसेन पिता स्व. चैतराम बिसेन, पटवारी हल्का नंबर 81,82 धपारा, तहसील बालाघाट, जिला सिवनी ने पटवारी कक्ष में जैसे ही शिकायतकर्ता के हाथ से रिश्वत ली। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26