Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से, अध्यक्ष ने राज्यपाल को दिया अभिभाषण का आमंत्रण
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के 9वें (बजट) सत्र की शुरूआत सोमवार, 16 फरवरी से होगी। 19 दिवसीय सत्र की शुरूआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी। सरकार 18 फरवरी को बजट पेश करेगी। अभिभाषण पर कृतज्ञता के साथ सदन की नियमित कार्रवाई शुरू होगी।
236 ध्यानाकर्षण, 3478 सवाल
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायकों ने सरकार के अलग-अलग विभागों से कुल 3478 सवाल पूछे हैं। इनमें 2253 सवाल ऑनलाइन एवं 1225 सवाल ऑफ लाइन पूछे गए हैं। इनमें 1750 तारांकित एवं 1728 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। दोनों पक्ष के विधायकों की ओर से कुल 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। स्थगन प्रस्ताव की 10,अशासकीय संकल्प की 41,शून्यकाल की 83 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।
5 साल में इस तरह बढ़ा मप्र का बजट
18 फरवरी को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा सदन में सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे। मप्र के प्रतिवर्ष बढ़ते बजट के हिसाब से इस बार का बजट 4.70 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है। विगत 5 वर्षों में मप्र का बजट तेजी से बढ़ा है और इस बार दो गुना तक हो सकता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार ने कुल 2 लाख 41,375 करोड़ का बजट पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 2 लाख 79 हजार 237 करोड़, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3 लाख 14 हजार 024 करोड़, वित्तीय वर्ष 24-25 में 3 लाख 65 हजार 067 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4 लाख 21 हजार 032 करोड़ का बजट पेश किया था। इस बार के बजट में 50-60 हजार करोड़ की वृद्धि का अनुमान है।
अध्यक्ष ने देखी व्यवस्था, राज्यपाल को दिया आमंत्रण
विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बजट सत्र की तैयारियां देखने रविवार को विधानसभा परिसर पहुंचे। उन्होंने सदन के अंदर की व्यवस्थाओं से लेकर बाहरी तैयारियों का भी अवलोकन किया तथा सचिवालय के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद राज्यपाल श्री तोमर ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की और राज्यपाल श्री पटेल को विधानसभा के 16 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के अभिभाषण के लिए आमंत्रित किया।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक 16 को
बजट सत्र की शुरूआत के बाद 16 फरवरी की शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजधानी में अपने शासकीय आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार विरोधी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने एवं इंदौर में दूषित दल से हुई मौतों सहित कुछ अन्य मुद्दों पर स्थगन के माध्यम से चर्चा की मांग के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था
सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के 5 किमी के क्षेत्र में भोपाल पुलिस आयुक्त द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया चुका है।इस क्षेत्र में किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन अथवा आंदोलन भी नहीं हो सकेंगे। सामने की सडक़ पर भारी एवं धीमी गति से चलने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। विधानसभा परिसर एवं आसपास की सुरक्षा भी मजबूत रहेगी। बिना पास के अवांछित व्यक्ति का परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विधानसभा की गैलरी में भी आधिकारिक प्रवेश पत्र के बिना जाने की अनुमति नहीं होगी। शीतकालीन सत्र के दौरान परिसर में चोर द्वारा चंदन के पेड़ काटे जाने के बाद इस बार पुलिस को और अधिक सतर्क किया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26