Breaking News:
राजधानी
विपक्ष के हंगामे से हुई विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत, अभिभाषण पूरा नहीं पढ़ सके राज्यपाल, चर्चा कल
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र की शुरूआत विपक्ष के हंगामे से हुई। टोका-टोकी और शोर-शराबे के चलते राज्यपाल ने अभिभाषण के कई बिन्दु छोड़ दिए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने आसंदी से अभिभाषण के छूटे हुए अंश को बढ़ा हुआ माने जाने की बात कही।
अभिभाषण की समाप्ति के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अभिभाषण के दौरान विधायकों को उसकी प्रति नहीं दी गई। राज्यपाल पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ सकते थे, तो हम ही पढ़ लेतेे। विधायक सोहन बाल्मीक ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हमारे माइक बंद कर दिए गए। वहां (लोकसभा में) राहुल गांधीे, यहां हमारा माइक बंद कर दिया जाता है।विधायक अजय विश्नोई ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता का प्रस्ताव रखा, अर्चना चिटनिस ने समर्थन किया। कृतज्ञता प्रस्ताव पास होने के अध्यक्ष ने 17 फरवरी को इस पर चर्चा का समय निर्धारित किया है। साथ ही संशोधन चाहने वाले सदस्यों को 16 फरवरी शाम 4 बजे तक सचिवालय में पत्र देने की बात कही। इसके बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दूषित पानी से मौतें विपक्ष ने पहले दिन दिखाए तेवर
दूषित पानी से इंदौर में हुई मौतों पर सरकार को घेरने की तैयारी किए बैठे विपक्ष ने पहले दिन और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही सत्र अवधि के दौरान विपक्ष की तैयारी के संकेत दे दिए। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान 11.21 मिनट पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्वयं खड़े होकर राज्यपाल के अभिभाषण पर आपत्ति दर्ज कराई और इंदौर दूषित जल कांड में 40 लोगों की मौत पर कुछ नहीं बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को साफ पेयजल नहीं मिल रहा है। इस दौरान प्रतिपक्ष के शेष विधायकों ने भी खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया।हंगामे के बीच राज्यपाल के अभिभाषण के कई अंशों को छोड़ दिया और 11.27 बजे अभिभाषण समाप्त कर दिया।राज्यपाल की विदायी के समय भी विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार को बर्खास्त करने और तीन मंत्रियों (नाम नहीं लिए) को बर्खास्त करने की मांग की।
अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने की राज्यपाल की अगवानी
बजट सत्र के दौरान विधानसभ पहुंचे राज्यपाल की अगवानी और विदायी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।
47 पृष्ठ के अभिभाषण में सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के लिए 47 पृष्ठों का अभिभाषण तैयार किया गया था, जिसमें राज्य सरकार की योजनाएं, सरकार के कार्य, प्रयास एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। लेकिन ‘उद्योग एवं रोजगार’ वर्ष के रूप में मने 2025 की उपलब्धियां और किसान कल्याण वर्ष के रूप में ‘समृद्ध किसान,समृद्ध प्रदेश’ के ध्येय वाक्य के साथ मनाए जा रहे वर्ष 2026 की कार्ययोजना, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।इसके अलावा वामपंथी उग्रवाद का सफाया, पिछड़ा वर्ग विकास एवं जनजातीय कल्याण के लिए सरकार के प्रयास, पेयजल उपलब्धता एवं सिंचय क्षेत्र बढ़ाने, कानून व्यवस्था, चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, किसान उत्थान एवं कृषि विकास की योजनाओं, ‘समृद्ध मध्यप्रदेश-2047’, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, सहकारिता क्षेत्र में निवेश एवं नवाचार, ऊर्जा क्षेत्र के विकास, विस्तार एवं सुदृढीकरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा सहित अन्य विभागों के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियों एवं केन्द्रीय योजनाओं के मप्र में कियान्वयन को राज्यपाल ने विशेष रूप से उल्लेखित किया।
तीन अपराधी मंत्री सदन में: जीतू
विधानसभा की कार्रवाई से पहले विधानसभा परिसर में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि तीन अपराधी मंत्री सदन में बैठे हैं। एक विजय शाह, जिनको लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अपराधी हैं, पद पर रहने का अधिकार नहीं, दूसरे 35 मौतें हो गईं, मौतों की जगह इस तरह का आग्रह है तो कुछ नहीं हो सकता है। वह पद पर कैसे हैं। इसी तरह 26 मौतें और हुई इसके लिए भी मंत्री दोषी। तीनों मंत्रियों को पद पर रहने का अधिकार नहीं हैं। यदि ये तीनों मंत्री पद पर रहेंगे तो राज्यपाल का अभिभाषण निरर्थक रहेगा।
राष्ट्रगीत से हुई सत्र की शुरूआत
विधानसभा सत्र की शुरूआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ शुरूआत हुई। विधानसभा सदन में शायद पहली बार राष्ट्रगीत के सभी छंदों का सामूहिक गान हुआ। इसके बाद राज्यपाल के आगमन तक के लिए कार्रवाई स्थगित की गई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26