Breaking News:
राजधानी
हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, प्रभावित हुआ न्यायालयीन कामकाज, करेरा में वकील की हत्या का भोपाल में विरोध, अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग
राजधानी
भोपाल। शिवपुरी जिले के करेरा में चार दिन पहले अभिभाषक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में सोमवार को भोपाल जिला न्यायालय के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने की मांग सरकार से की।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले के करेरा विकासखंड में 14 फरवरी की अपराह्न घर से न्यायालय जा रहे अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या पुराने विवाद के चलते भाड़े के शूटरों ने करवाई गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारों और साजिशकर्ता युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।लेकिन अभिभाषक की हत्या के विरोध में पूरे मप्र के अभिभाषक आक्रोशित हैं तथा विभिन्न जिला और उच्च न्यायालय के अभिभाषक सोमवार को हड़ताल पर रहे। भोपाल जिला न्यायालय के अभिभाषकों ने घटना के विरोध में एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
न्यायालय में परेशान रहे लोग, कामकाज भी ठप
अभिभाषकों की हड़ताल के चलते भोपाल जिला न्यायालय में सोमवार को न्यायालयीन कामकाज नहीं हो सका। पेशी, जमानत, समंस हित अन्य कारणों से न्यायालय पहुंचे लोगों के काम नहीं हो सके। हड़ताली वकीलों का कहना था कि अभिभाषकों के साथ मारपीट से लेकर हत्या जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
इसलिए सरकार को जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए। प्रदेशभर के अभिभाषक लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना किया जाता है। पूर्व में भी इसकी मांग उठी लेकिन सरकार ने वकीलों की मांग को नजरअंदाज किया। अभिभाषकों ने करेरा हत्याकांड प्रकरण की जांच किसी विशेष जांच एजेंसी से कराने की मांग भी की।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26