Breaking News:
राजधानी
सेना के लिए 5 लाख रुपये देगा भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स
राजधानी
भोपाल। भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि देशहित में बीसीसीआई सेना कल्याण मद में पांच लाख का चेक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा जाएगा।
अध्यक्ष श्री पाली ने बताया कि 18 मई को चेम्बर ऑफ कॉमर्स एक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। भोपाल के सभी व्यापारियों से रक्तदान शिविर में सहयोग की अपील की गई है। श्री पाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चा पर संगठित और सशक्त है। व्यापारी भी राष्ट्रहित में हर प्रकार से प्रतिबद्ध हैं। भोपाल के हजारों व्यापारी, वीर सैनिकों की तरह आर्थिक मोर्चे पर डटे हैं। वे सरकार व सेनाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में खाद्यान्न व आवश्यक वस्तुएं भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं, बाजार में हर जरूरत का सामान सुचारु रूप से पहुँचाया जा रहा है। कोविड काल की तरह ही आज भी व्यापारी संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का हमारी सेनाओं ने जिस साहस से जवाब दिया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। बैठक में उपाध्यक्ष आकाश गोयल, अरविंद जैन, प्रवक्ता अजय देवनानी,महामंत्री आदित्य जैन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26