Breaking News:
मध्यप्रदेश
‘वंदे मातरम् ऑन कैंपस’ अभियान चलाएगा विद्यार्थी परिषद, भोपाल में हुई विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालयीन अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक
मध्यप्रदेश
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्य भारत प्रांत महाविद्यालयीन अध्यक्ष-मंत्रियों की एक दिवसीय बैठक सोमवार को भोपा में हुई। बैठक को विशेष रूप से परिषद के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने संबोधित किया। बैठक में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाडिय़ा, मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत , प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी एवं प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे भी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम् ऑन कैंपस’ अभियान को प्रभावी रूप से चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय परिसरों में राष्ट्रगीत, संगोष्ठी, देशभक्ति गीत एवं विचार गोष्ठियों के माध्यम से राष्ट्रभाव जागृत करने की योजना बनाई गई।
चलेंगे खेल,पुस्तक पठन, समूह चर्चा अभियान
युवाओं के बीच बढ़ते मोबाइल उपयोग को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान चलाएगा, जिस पर बैठक में चर्चा हुई। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, पुस्तक पठन, समूह चर्चा, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक गतिविधियों से जोडऩे का संकल्प लिया गया।बैठक में कैंपस में चल रही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिशत बढ़ाने के लिए नवाचारों पर विचार किया गया। सुझाव दिए गए कि नियमित कक्षा संवाद, मेंटरशिप प्रणाली, विषय-आधारित प्रतियोगिताएं, तथा प्रेरक व्याख्यानों के माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक सहभागिता बढ़ाई जा सकती है।
परिषद का काम राष्ट्र निर्माण की दीर्घकालिक साधना
विद्यार्थी परिषद के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद का कार्य केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दीर्घकालीन साधना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक परिसर में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित करें, छात्र हितों के प्रश्नों को मजबूती से उठाएं तथा समाज जीवन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आचरण, अनुशासन और अध्ययनशीलता से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सभी महाविद्यालय अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने आगामी समय में परिषद के अभियानों को प्रत्येक कैंपस तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26