Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

होली से पहले मदिरा दुकानों पर उमड़ी भीड़, नीलामी से पहले दुकानों का स्टॉक खपाने की तैयारी

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कम्पोजिट शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो गई। इस बीच होली पर दुकानें बंद रहने के चलते सोमवार को शराब दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। 

उल्लेखनीय है कि मप्र में नई आबकारी नीति आने के बाद नए सिरे से शराब दुकानों की नीलामी होनी है। दुकानों की नीलामी देशी और विदेशी मदिरा दुकानों कें समूह बनाकर की जानी है। भोपाल सहित अन्य जिलों में नीलामी की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। 

सोमवार से शुरू हुई सात ग्रुपों की नीलामी

भोपाल के सात ग्रुपों में शामिल 29 शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया प्रथम चरण में 2 मार्च से शुरू हो चुकी है। इनका आरक्षित मूल्य लगभग 520 करोड़ रुपए रखा गया है। वहीं राजधानी की सभी 87 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का आरक्षित मूल्य 1432 करोड़ रुपये रखा गया है। नई व्यवस्था में शराब दुकानों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा है। भोपाल की 87 दुकानों को 20 ग्रुपों में बांटा है। जिनके आवंटन की प्रक्रिया ई-टेंडर के माध्यम से शुरू हो चुकी है। सोमवार, 2 मार्च को सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक निविदा संकलित की गईं और शाम 6 बजे से जिला कमेटी की उपस्थिति में टेंडर खोलने की कार्रवाई हुई जो देर रात तक चलती रही। 

सोमवार को इन ग्रुपों की नीलामी 

सोमवार को बागसेवनिया ग्रुप की 5 दुकानों, हबीबगंज फाटक ग्रुप की 4 दुकानों, भानपुर चौराहा ग्रुप की 5 दुकानों, स्टेशन बजरिया ग्रुप की 5 दुकानों, खजूरीकलां ग्रुप की 3 दुकानों, जहांगीराबाद गु्रप की 4 दुकानों और गुनगा ग्रुप की 3 दुकानों के लिए निविदा खोली गईं।