Breaking News:
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़ का ऋण
राजधानी
भोपाल। मप्र सरकार ने होली पर कुल 6300 करोड़ के चार अलग-अलग कर्ज लिए हैं। मंगलवार को बाजार से लिए गए इस कर्ज की राशि सरकार को बुधवार को मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि होली के पर्व से पहले सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष के आखरी महीने में सरकार की देनदारी चुकाने के साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और लाड़ली बहना योजना की किस्त के लिए यह राशि खर्च होगी। इस ऋण के बाद चालू वित्त वर्ष में कुल कर्ज की लिमिट 79100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
मंगलवार को लिए चार ऋण
इसी वर्ष फरवरी में राज्य सरकार ने लगातार शुरूआती तीन मंगलवार को कर्ज लिए। लेकिन फरवरी के चौथे सप्ताह को छोडक़र मार्च के पहले सप्ताह में होली के अवसर पर फिर से मंगलवार को बाजार से कर्ज लिया है। सरकार की सिक्योरिटी की नीलामी के माध्यम से यह कर्ज लिया गया है। विगत 17 फरवरी को लिए गए कर्ज के बाद चालू वित्त वर्ष में कुल कर्ज का आंकड़ा 72900 करोड़ रुपए पहुंच गया था।
एक दिन में यह वर्ष का सबसे बड़ा कर्ज
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मंगलवारको लिए गए 1800 करोड़ रुपये के पहले ऋण का भुगतान सरकार नौ साल में छमाही ब्याज के माध्यम से करेगी। 1600 करोड़ का दूसरा कर्ज 13 साल के लिए, 1300 करोड़ का तीसरा कर्ज 15 साल के लिए और 1600 करोड़ का चौथा कर्ज 23 साल के लिए लिया गया है। इस तरह कुल 6300 करोड़ का कर्ज आज लिया गया है जो चालू वित्त वर्ष में लिए गए एक दिन के कर्ज में सर्वाधिक है।
‘सरकार को राजकोषीय घाटा (फिस्कल डेफिसिट) के अनुसार राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का तीन प्रतिशत लोन लेना होता है। उस लोन को एक महीने में पूरा तो नहीं उठा सकते। सरकार अपनी सीमा में यही ऋण ले रही है।’
मनीष रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग, मध्यप्रदेश
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26