Breaking News:
अपराध
पीडब्ल्यूडी की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। सेवानिवृत्ति के प्रकरण को बनाने, शासन से मिलने वाले भुगतानों के दस्तावेज तैयार कराने के बदले में साथी कर्मचारी से 6 हजार रुपये घूस मांगने वाली लोक निर्माण विभाग की स्थापना शाखा में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोक निर्माण विभाग, भोपाल में वायरमेन के पद पर कार्यरत आवेदक कार्तिकचंद्र सरकार ने भोपाल लोकायुक्त एसपी को शिकायती आवेदन देकर बताया कि वे अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके सेवानिवृत्ति के प्रकरण को बनाने तथा शासन से मिलने वाले भुगतानों के बदले में लोक निर्माण विभाग, विद्युत यांत्रिकी संभाग क्रमांक-1 की स्थापना शाखा में कार्यरत, श्रीमती अर्शी खान द्वारा उनसे 6 हजार रुपयों की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद 9 मार्च को लोकायुक्त टीम ने आरोपी महिला कर्मचारी श्रीमती अर्शी खान पति शाहिद खान, निवासी आलोक कॉलोनी, बैरसिया रोड, भोपाल को विभागीय कार्यालय में ही पीडि़त कर्मचारी से 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी महिला कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 के प्रकरण दर्ज किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26