Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी बोले- जिस न्यायाधीश ने यह फैसला दिया वह उचित नहीं, मुकेश मल्होत्रा मामले में सर्वोच्च न्यायालय जाएगी कांग्रेस
राजनीति
भोपाल। मप्र की विजयपुर विधानसभा से विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित किए जाने और निकटतम प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित किए जाने के संबंध में मप्र उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के फैसले के विरोध में कांग्रेस उच्चतम न्यायालय जाएगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को राजधानी में अपने निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
भाजपा पर खरीद फरोख्त जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि मुकेश मल्होत्रा के चुनाव शून्य किए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस आज ही सर्वोच्च न्यायालय जाएगी। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तंखा सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस की ओर से पैरवी करेंगे। पटवारी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मुकेश मल्होत्रा फिर से जनता के समर्थन से चुनकर आएंगे। पटवारी ने कहा कि वे न्यायालय का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस न्यायाधीश ने यह फैसला दिया है, वह उचित नहीं है।
निर्मला सप्रे मामले में गुमराह कर रही भाजपा
जीतू पटवारी ने विधायक निर्मला सप्रे के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार इस मामले में एक न्यायालय से दूसरे न्यायालय तक लोगों को गुमराह कर रही है। यदि भाजपा में दम है तो निर्मला सप्रे का चुनाव कराकर दिखाए।
मिश्रा और सप्रे मामले में देरी क्यूं: सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने निवास पर अलग से पत्रकारवार्ता आयोजित कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा दबाव की राजनीति कर माहौल बनाना चाहती है? क्या यह आने वाले चुनावों और संख्या बल की राजनीति से जुड़ा प्रयास है? भाजपा चुनाव से डरती है, चुनाव से भागती है और जनता के बीच जाकर सामना नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में वर्षों से फैसला लंबित है। निर्मला सप्रे प्रकरण में भी न्यायालय के नोटिस के बाद अटका है। आखिर इन मामलों में इतनी देरी क्यों हो रही है, यह भी एक बड़ा सवाल है। सिंघार ने कहा कि विजयपुर प्रकरण में न्यायालय के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। मुकेश मल्होत्रा के लिए भी सर्वोच्च न्यायालय के दरवाजे खुले हैं और हम कानूनी सलाह लेकर न्याय के लिए आगे बढ़ेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26