Breaking News:
राजधानी
भोपाल में खनिज कारोबारी के ठिकानों पर आयकर का छापा, दिल्ली से आई आयकर टीम की कार्रवाई, देर शाम तक जारी रही पड़ताल
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल में खनिज कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार की सुबह दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आयकर टीमने खनिज कारोबारी के घर सहित अन्य ठिकानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
जानकारी अनुसार आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की तडक़े दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों ने खनिज कारोबार से जुड़े कागजात, बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय दस्तावेज जांचें। आयकर टीम कारोबारी की विभिन्न श्रोतों से कुल आय और उसकी कुल चल-अचल संपत्तियों की कीमत का मिलान कर रही है।
ईओडब्ल्यू भी मार चुका है कारोबारी के ठिकानों पर छापा
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भी खनिज कारोबारी दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित दो ठिकानों पर छापा मार चुका है। उस कार्रवाई में टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें मिली थीं। अब आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26