Breaking News:
मध्यप्रदेश
सेंधवा चेकपॉइंट पर प्रायवेट कटर कर रहे अवैध वसूली, ऑनलाइन चालान के नाम पर डराए जा रहे वाहन चालक, हर दिन हो रहे विवाद
मध्यप्रदेश
देखें सेंधवा चेकपॉइंट पर अवैध वसूली करते कटर
https://www.facebook.com/share/v/1MsYuU8Tdc/
भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के बड़वानी जिले में स्थित सेंधवा चेकपॉइंट पर परिवहन अमले के साथ प्रायवेट कटर अवैध वसूली करते हुए नजर आ रहे हैं। अवैध वसूली से परेशान ट्रक चालक ने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वर्दी पहने परिवहन अमले के साथ मुंह पर कपड़ा बांधे प्रायवेट कटर ट्रक चालकों को रोकते नजर आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अवैध वसूली की शिकायतों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जुलाई 2024 से परिवहन चेकपोस्ट बंद कर दिए थे। मप्र से गुजरने वाले भारी वाहनों द्वारा कर चोरी न की जाए तथा व्यवसायिक वाहन मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन न कर सकें। इसलिए राज्य की सीमाओं पर अस्थायी चेकपॉइंट लगाकर और उडऩदस्तों के माध्यम से राजमार्गों पर वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने चेकपॉइंटों पर चेकिंग के लिए नियम-निर्देश जारी किए थे।जिसके अनुसार चेकपॉइंट एक स्थान पर स्थायी रूप से नहीं बल्कि प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाना था। इसी प्रकार चेकिंग दस्ते द्वारा एक बार में एक वाहन को रोककर ही चेकिंग की जानी थी। इन निर्देशों के विपरीत चेकपॉइंटों के लिए नियुक्त परिवहन दस्ता स्थायी चेकपॉइंट बनाकर दर्जनों प्रायवेट कटर के सहारे अवैध वसूली में जुटा है। हाल में बड़वानी जिले के सेंधवा चेकपॉइंट से जारी वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधे प्रायवेट कटर स्पष्ट रूप से अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते और ट्रक चालक को धमकाते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रायवेट कटर के साथ मौजूद विभागीय कर्मचारी भी मुंह पर मास्क लगाकर वाहन का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। साधा कपड़ों में ट्रक चालक से वहस करते एक प्रायवेट कटर के हाथ में वायरलैस सेट भी नजर आ रहा है। इस अवैध वसूली के संबंध में प्रतिक्रिया हेतु जब सेंधवा चेकपॉइंट प्रभारी रविन्द्र सिंह ठाकुर से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। न ही वॉट्सअप पर भेजे गए प्रश्नों का जवाब दिया।
वरिष्ठ आरटीआई ठेके पर चला रहा चेकपॉइंट
सूत्रों का कहना है कि बड़वानी जिले का सेंधवा, सिवनी जिले का खवासा, जबलपुर का मोरवा सहित प्रमख चेकपॉइंट और उडऩदस्ते 2003 बैच के कैंप कार्यालय में अटैच परिवहन निरीक्षक द्वारा ठेके पर चलाए जा रहे हैं। चेकपॉइंट प्रभारी इसी निरीक्षक के इशारे पर प्रायवेट कटर के सहारे वसूली करा रहे हैं।
‘आपके माध्यम से प्राप्त वीडियो में चेकपॉइंट पर अनियमितता प्रतीत हो रही हैं। तुरंत ही इसकी जांच करा रहे हैं। किसी भी तरह की अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ’
किरण शर्मा, उप परिवहन आयुक्त
मप्र प्रदेश परिवहन विभाग
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26