Breaking News:
राजधानी
आचार संहिता उल्लंघन मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बरी
राजधानी
भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पूर्व अयोध्या में राममंदिर निर्माण के संबंध में दिए गए बयान को लेकर भोपाल की तत्कालीन सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज मामले में भोपाल जिला न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया है। यह एफआईआर निर्वाचन आयोग की ओर से दर्ज कराई गई थी।
न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि साध्वी प्रज्ञा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है, लेकिन बयान के दिन आचार संहिता लागू ही नहीं हुई थी। वहीं साध्वी के साक्षात्कार की डीबीडी से बयान की कॉपी हुई, उसके कोई सबूत नहीं होने की बात भी न्यायालय ने कही। साथ ही इस अपराध की श्रेणी में निर्धारित समय के अत्यधिक विलंब के बाद अनुमति लिए जाने पर भी न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए न्यायालय ने साध्व प्रज्ञा ठाकुर को आचार संहिता मामले से बरी करने का आदेश जारी किया।
मालेगांव प्रकरण में भी हो चुकी हैं बरी
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव के चर्चित मामले में एनआईए विशेष न्यायालय से पहले ही बरी हो चुकी हैं। 31 जुलाई 2025 को एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सहित सभी साथ आरोपियों को बरी किया था।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26