Breaking News:
अपराध
हवाला के 55 लाख लूटने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, आठ दिन बाद 35 लाख बरामद कर सकी पुलिस
अपराध
भोपाल। विगत 7 मार्च की रात भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 35 लाख रुपए नकदी, लूट में उपयोग किए वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। शेष रकम फरार आरोपियों के पास है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना की साजिश एक अकाउंटेंट ने रची थी, जिस पर ऑनलाइन सट्टे के कारण कर्ज हो गया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाला की रकम ले जाने वालों को निशाना बनाया और लूट की योजना बनाई। सात मार्च की रात करीब 9.30 बजे दो बदमाशों ने स्मार्ट सिटी रोड पर वाहन रोककर चाकू की नोक पर बैग छीन लिया था। बैग में 55 लाख 50 हजार रुपए थे। यह रकम हवाला के जरिए ले जाई जा रही थी। चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट ने 8 मार्च को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
योजना बनाकर की वारदात
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने घटना से करीब तीन-चार दिन पहले योजना बनाई थी। इसके बाद पूरे रास्ते की रैकी की गई और फिर घटना को अंजाम दिया। हवाला की रकम लेकर जा रहे पीडि़तों का आरोपियों ने पीछा किया। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास से उनका पीछा करते हुए स्मार्ट सिटी रोड पर आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास वाहन अड़ाकर बैग में रखे करीब 55 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10टीमें लगाई गई थीं।
35 लाख नकदी और वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 35 लाख रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल, एक एक्सेस स्कूटी, एक सवारी ऑटो और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बाकी रकम और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
हैदर उर रहमान, फाजिल उर्फ भूरा, अलफेज अली, मुज्जमिल, शान उर्फ डिसेंट, सोहेल उर्फ गुड्डा, अनवर शेख, अब्दुल नवेद, शानू उर्फ साजिल अहमद, सलमान समद, गौरव चेतवानी और फैसल खान शामिल हैं। इनमें से कुछ ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने योजना बनाने और रकम ठिकाने लगाने में भूमिका निभाई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26