Breaking News:
अपराध
महिला मित्र को वीडियो कॉल कर इंजीनियरिंग छात्र ने लगाई फांसी, पिता ने रिस्तेदार द्वारा 1.30 लाख की धोखाधड़ी को बताया कारण
अपराध
भोपाल। भोपाल के अशोका गार्डन में रहने वाले बी.टेक तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद इफ्तिखार ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और उसी के सामने फांसी पर झूल गया। रविवार को परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता मोहम्मद नवाब अली ने आरोप लगाया कि उनके एक रिश्तेदार ने डिग्री दिलाने के नाम पर मृतक बेटे से 1.30 लाख रुपए ले लिए थे, जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा था। रकम मांगने पर बेटे को धमकाता था। इफ्तियार इससे तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय मृतक मोहम्मद इफ्तिखार पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला था। वह यहां बैंक नगर कॉलोनी अशोका गार्डन में दोस्तों के साथ किराए से रह रहा था और रातीबड़ के निजी कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इफ्तिखार अपने दोस्तों के साथ रहता था। बुधवार रात उसके दोस्त उनके दूसरे दोस्तों के रूम पर थे और इफ्तिखार कमरे में अकेला था। रात करीब दो बजे तक वह अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करता रहा और उसी दौरान उसने फांसी लगा ली। साथ रहने वाला दोस्त जब घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर इफ्तिखार की लाश फंदे पर लटकी मिली। उसका मोबाइल दीवार से टिका हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि फ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान ही उसने फांसी लगाई है। अब पुलिस मृतक की महिला मित्र से पूछताछ कर आत्महत्या का कारण पता करने का प्रयास करेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26