Breaking News:
अपराध
हाउसिंग बोर्ड का आउटसोर्स कर्मचारी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। ईडब्ल्यूएस मकान की लीज नवीनीकरण के बदले में गृह स्वामी से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) की संपदा शाखा में कर्मचारी को लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में पदस्थ है।
सुल्तानाबाद, भोपाल निवासी दूधवाला शुक्ला ने लोकायुक्त कार्यालय में दी लिखित शिकायत में बताया था कि वह स्वयं उपभोक्ता संघ से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वर्ष 1993 मे उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से ईडब्ल्यूएस का मकान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल में लेकर रजिस्ट्री करा ली थी। इस मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास मण्डल के कार्यालय के शाखा प्रबंधक सम्पदा आउटसोर्स कर्मचारी ज्ञानेंद्र पटेल उसने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर द्वारा शिकायत के सत्यापन बाद आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने की रणनीति बनाई गई।
मंगलवार, 17 मार्च को शिकायतकर्ता ने गोमन्तिका परिसर, जवाहर चौक स्थित मप्र गृहनिर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की संपदा शाखा में पहुंचकर जैसे ही आरोपी ज्ञानेन्द्र पटेल को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये थमाए। छुपकर खड़ी लोकायुक्त टीम ने आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर ज्ञानेन्द्र कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। हाथ धुलवाने पर हाथ रंगीन हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी आउटसोर्स कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26