Breaking News:
अपराध
ईडी ने कुर्क की किशन मोदी और कंपनी की 11 अचल संपत्तियां, सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी, मोदी न्यायिक हिरासत में भेजा
अपराध
भोपाल। मेसर्स गायत्री फूड प्रोडक्ट प्रायवेट लिमिटेड और उसके संचालक किशन मोदी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्वयं मोदी और कंपनी के नाम की 11 अचल संपत्तियों को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इन संपत्तियों की कीमत लगभग 20.59 करोड़ आंकी गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत इस मामले की जांच भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने में 29 अगस्त 2023 को दर्ज प्राथमिकी और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल द्वारा मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अधिकारियों के विरुद्ध भादंवि की धाराओं में 22 जुलाई 2024 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच में पता चला कि मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो ‘मिल्क मैजिक’ब्रांड नाम से डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करती थी, दूध की वसा (मिल्क फेट) को पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायनों से बदलकर मिलावटी डेयरी उत्पादों के निर्माण करती थी। इन उत्पादों की आपूर्ति न केवल घरेलू बाजार में की गई, बल्कि इन्हें विभिन्न देशों में निर्यात भी किया गया। इस तरह के उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाने के लिए, निर्यात मंजूरी लेने के लिए निर्यात निरीक्षण एजेंसी(ईआईए), इंदौर के सामने प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं की फर्जी परीक्षण रिपोर्टें प्रस्तुत की गईं। हालांकि संबंधित प्रयोगशालाओं से सत्यापन में यह रिपोर्ट फर्जी पाई गईं और इसे जारी नहीं किया गया।
मिलावटी डेयरी उत्पाद किए निर्यात
जांच में पता चला कि इन जाली प्रयोगशाला रिपोर्टों के आधार पर, मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और एक्सिस एवं एचडीएफसी बैंक में अपने बैंक खातों में इस निर्यात किए गए माल की राशि प्राप्त की। जांच में यह भी पता चला कि जाली प्रयोगशाला रिपोर्टों के आधार पर किए गए निर्यात से लगभग 20.59 करोड़ रुपये राशि मिली, जिसे धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध की आय के रूप में चिन्हित किया गया है।
13 मार्च को हुई थी मोदी की गिरफ्तारी
इसी प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ने विगत 13 मार्च को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत किशन मोदी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने पूछताछ हेतु 18 मार्च तक ईडी को सौंपा गया था। बुधवार को न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26