राजनीति

Image Alt Text

भाजपा कार्यालय में हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरूवार को भोपाल नगर के विभिन्न मंडलों में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक आलोक संजर, भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक आलोक संजर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन के कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण वर्ग केवल जानकारी देने का मंच नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यपद्धति और वर्तमान दायित्वों की गहन जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। नेतागणों ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। कार्यशाला को जिलाध्यक्ष यति और प्रभारी हाड़ा ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश राय, प्रदीप शेखावत सहित जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल स्तर की प्रशिक्षण टोली के सदस्य उपस्थित रहे।