Breaking News:
अपराध
भोपाल के कारोबारी को लॉरेंस गैंग की धमकी, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 10 करोड़, आरोपी ने अंतर्राष्ट्रीय कॉल पर खुद को बताया हैरी बॉक्सर
अपराध
भोपाल। भोपाल के कोलार रोड क्षेत्र के एक कारोबारी को विदेशी नंबरों से वॉट्सअप कॉल कर अज्ञात आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताया। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पार्वती नगर निवासी रियल एस्टेट और सराफा कारोबारी 42 वर्षीय गौरव जैन ने कोलार रोड थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 मार्च की रात करीब 10.30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा है और गौरव जैन को 10 करोड़ रुपए तैयार रखने होंगे। साथ ही उन्हें अपने परिचितों से मिल लेने और उसके बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाने की बात भी कही।
दूसरी बार दूसरे नंबर से आया कॉल, दी धमकी
पीडि़त कारोबारी गौरव जैन ने शुरुआती कॉल को फर्जी मानकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन 20 मार्च की सुबह करीब 10.56 बजे दूसरे नंबर से फिर कॉल आया। इस बार आरोपी ने सीधे पैसे के बारे में पूछा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने कहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो उसके गुर्गे कहीं भी हमला कर सकते हैं और अंजाम गंभीर होगा। पीडि़त के अनुसार कॉल के बाद लगातार व्हाट्सऐप पर धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे गए, जिनमें आरोपी ने रैकी होने और हथियार से हमला कराने की बात कही। इससे भयभीत होकर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही भेजे गए ऑडियो और स्क्रीनशॉट को भी जांच में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय हैकि इससे पहले इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी। संजय ने मामले में क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर तुकोगंज पुलिस को जांच सौंपी गई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26