Breaking News:
राजधानी
राजधानी का मुस्लिम समाज बोला इस्लाम में गौमास हराम, प्रदर्शन कर की गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
राजधानी
भोपाल। गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी भोपाल के पुराने शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले इतवारा चौराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुस्लिम प्रतिनिधियों ने ‘गौवंश के सम्मान में, मुस्लिम समाज मैदान में’ जैसे नारे भी लगाए।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि इस्लाम में गाय का मांस खाना और उसका वध करना हराम माना गया है। उन्होंने कहा, ‘हम गौ रक्षा के पक्षधर हैं। हमारे नबी का फरमान है कि न हम गाय को काट सकते हैं और न ही उसका मांस खा सकते हैं। गाय का दूध और घी हमारे लिए उपयोगी बताया गया है, जिसका हम नियमित इस्तेमाल करते हैं।’
उन्होंने देश में गाय और बछड़ों को लेकर बन रहे तनावपूर्ण हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए हुए कहा कि इस मुद्दे को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है। जब हम गाय को माता का दर्जा देते हैं, तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में सरकार को क्या आपत्ति है। खास बात यह है कि मुस्लिम समाज खुद यह मांग कर रहा है, इसलिए इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। शमशुल हसन ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उनका कहना था कि ऐसा होने से गायों के वध और इससे जुड़ी अफवाहों व आरोप-प्रत्यारोप पर रोक लगेगी, साथ ही वास्तविक दोषियों की पहचान भी आसान होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26