Breaking News:
अपराध
ढाई करोड़ का बाढ़ राहत घोटाला: केबीसी में 50 लाख जीतने वाली श्योपुर तहसीलदार अमिता तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। वर्ष 2021 के चर्चित बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्योपुर की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को बड़ौदा थाना पुलिस ने उन्हें ग्वालियर स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें श्योपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में महिला जेल शिवपुरी भेजने के आदेश दिए। बता दें कि अमिता सिंह तोमर केबीसी में 50 लाख रुपये की राशि जीतकर चर्चाओं में आई थीं। अब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद फिर से चर्चाओं में आ गई हैं।
जानकारी के अनुसार, अमिता सिंह तोमर उस समय बड़ौदा तहसील में पदस्थ थीं, जब बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि वितरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। जांच में खुलासा हुआ कि मुआवजा वितरण के दौरान काल्पनिक और अपात्र लोगों को राशि का भुगतान किया गया, जबकि वास्तविक पीडि़तों को राहत से वंचित रखा गया।
संगठित नेटवर्क बनाकर किया घोटाला
इस पूरे प्रकरण में सरकारी खजाने को करीब ढाई करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ बड़ौदा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। लंबे समय से चल रही जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि घोटाले को अंजाम देने के लिए एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था, जिसमें कई लोगों की संलिप्तता की आशंका है।
गिरफ्तारी से पहले पद से हटाया
अमिता सिंह तोमर वर्तमान में श्योपुर जिले के विजयपुर में तहसीलदार पद पर पदस्थ थीं। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में जमानत याचिकाएं दायर की थीं, हाल में सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। श्योपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के अनुसार गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। आने वाले समय में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26