Breaking News:
अपराध
2200 रुपये रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, भोपाल लोकायुक्त टीम की नर्मदापुरम में कार्रवाई
अपराध
भोपाल। भोपाल लोकायुक्त टीम ने गुरूवार को नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के सतवासा में आरक्षक को 2200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता रेवा राम प्रजापति निवासी सतवासा ने लोकायुक्त पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आपसी विवाद के बाद उसके मामा के लडक़े सरवन ने थाना सिवनी में उसके खिलाफ रिपोर्ट की थी। इस रिपोर्ट से संबंधित कार्यवाही को खत्म करने के बदले में थाने के प्रधान आरक्षक राजेश परते उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत के लिए आरक्षक उसके ऊपर बार-बार दबाव बना रहा था। पेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायती आवेदन सौंपा। गुरूवार को लोकायुक्त टीम ने आरोपी प्रधान आरक्षक राजेश परते को थाने पर ही आवेदक से 2200 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने आररोपी प्रधान आरक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कार जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26