Breaking News:
अपराध
ग्वालियर में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत 4 घायल, शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
अपराध
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात एक बड़ी दुर्घटना हुई है. जहां ऑटो रिक्शॉ में एक स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
असल में घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे की है. जहां रात करीब ढाई से तीन बजे के आसपास एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी. जिससे ऑटो सीधे सड़क किनारे लगे एक पेड़ में जा घुसा. मौके पर ही ऑटो में सवार लोगों में 5 की मौत हो गई. जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा कितना भीषण था यह ऑटो की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर कर लौट रहे थे।
डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुची टीम ने तुरंत ऑटो में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालो में एक पति पत्नी और उनकी सास के साथ उसी परिवार के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं घायलों में दो बच्चे और एक युवती और ऑटो ड्राइवर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पांचवी रिश्तेदार
बताया जा रहा है कि, मरने वालों के नाम शुभम शाक्य, उसकी पत्नी शगुन शाक्य और शगुन की माँ प्रीति कश्यप, शुभम के ताऊ इंद्रजीत शाक्य और उनकी पत्नी लीला शाक्य हैं। वहीं घायलों में मृतक शुभम के बेटे पांच साल का प्रियांश और 6 साल का आरव घायल है। इनके अलावा घायलों में एक युवती जिसका नाम प्रीति बताया गया और ऑटो ड्राइवर भी है। मृतकों के शव जयारोग्य अस्पताल के पीएम हाउस में रखवाए गए हैं। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26