Breaking News:
राजनीति
मृतकों के परिजनों को कांग्रेस विधायक दल देगा 50-50 हजार, उमंग सिंघार बोले-छिंदवाड़ा बस दुर्घटना प्रशासनिक लापरवाही
राजनीति
भोपाल। छिंदवाड़ा बस दुर्घटना ने कई घरों की रोशनी बुझा दी। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत और लगभग 40 लोग घायल हुए हैं। किसी माँ ने अपना बेटा तो किसी बच्चे ने अपने पिता को खोया है। यह अपूरणीय क्षति है। यह दुर्घटना प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुई। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को कांग्रेस विधायक दल 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देगा। यह बात मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को भोपाल स्थित निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
श्री सिंघार ने कहा कि मप्र में व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गाया है, लेकिन मृतकों के परिवारों से भेदभाव भेदभाव किया जाता है।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस दुर्घटना की जांच की मांग की है। पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान को आंकड़ों का स्रोत बताते हुए उन्होंने दावा किया कि मप्र में सडक़ दुर्घटनाओं में मप्र दूसरे स्थान पर है।पिछले पांच सालों में यहां 65,214 लोगों की मृत्यु सडक़ दुर्घटनाओं में हुई है। वर्ष 2024 में ही 14,791 लोगों ने जान गंवाई थी। सिंघार ने कहा कि हर दुर्घटना के बाद सरकार मुआवजे की घोषणा करती है, लेकिन सरकार की समान क्षतिपूर्ति नीति नहीं है। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 2 लाख, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में चार लाख, एमवाय अस्पताल चूहा कांड में 5 लाख और छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में अब सरकार ने 8 लाख प्रति मृतक का मुआवज़ा घोषित किया है। जबकि शुरुआत में स्वयं मुख्यमंत्री ने 4 लाख की घोषणा की थी।
देश-प्रदेश में एलपीजी संकट
सिंघार ने कहा कि देश और प्रदेश में एलपीजी का संकट है। देश में डर और अफरा-तफरी का माहौल है। पूरे देश में बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं।एलपीजी के लिए पहले से लंबी कतारें थीं, अब पेट्रोल-डीजल की भी थोक खरीदी हो रही है।कई जगहों से ईंधन खत्म होने की खबरें सामने आ रही हैं।इस किल्लत का असर रसोई से उद्योग तक पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय नहीं, बल्कि सरकार की नीतिगत असफलता है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26