अपराध

Image Alt Text

10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा एरिगेशन का अमीन

अपराध

इंदौर/भोपाल। इंदौर लोकायुक्त टीम ने एक किसान की शिकायत पर जल संसाधन विभाग, धार में पदस्थ अमीन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में लोकायुक्त से शिकायत ग्राम आमला, जिला धार निवासी किसान दयाराम पटेल ने की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह खेती किसानी करता है। उसने ग्राम आमला के तालाब की खाली भूमि पर खेती के पट्टे के लिए जल संसाधन विभाग धार के अमीन राज दिनकर से बात की। अमीन ने उसका आवेदन ले लिया लेकिन पट्टा स्वीकृत करवाने के बदले में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जबकि पट्टे की फीस 5- 7 हजार रुपए लगती है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी अमीन को उसके घर पर 127, स्कीम 78 विजय नगर, इंदौर में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अमीन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।